केलांग (रंजीत लाहौली/संवाददाता),
जनजातीय जिला लाहौल घाटी में अभी भी कड़ाके की ठंड होने के बाबजूद त्रिलोकनाथ मंदिर में सैलानियों की तदाद दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और लगभग तीन पंचायतों के लोग व स्कूल के बच्चों को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। केलांग डिपू हिमाचल पथ परिवहन निगम के आरएम से शकोली प्रधान संतोष ने विनती की है कि एक बस सुबह जीरो पांइट से लेफ्ट बैंक मतलब बियाडी, किशोरी, त्रिलोकनाथ मंदिर हिंसा और लौबर होते हुए उदयपुर चलाई जाएं ताकि छात्र-छात्राएं कर्मचारी तथा अधिकारी समय पर 10:00 बजे से पहले उदयपुर पहुँच सकें। वही बस शाम को 4:30 बजे उदयपुर से लोबर, हिंसा वाया जीरो पांइट होकर उदयपुर पहुँच सके। शकोली प्रधान ने कहा है कि मौसम साफ है आजकल अगर केलांग डिपू वाले बसें चलाएंगे तो कर्मचारियों और स्कूल के बच्चे समय पर पहुँच जाऐंगे। बसों की आगमन मौसम पर निर्भर होगा और जब तक मौसम साफ हो तब तक चलाऐं। यह बात शकोली प्रधान संतोष ने मिडिया से बात करते हुए कही।
ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के ललड़ी गांव में बाल विवाह का…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने बिजली मीटर और कनेक्शन लगाने के कार्य में…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। राजधानी शिमला में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस के स्पेशल…
( ब्यूरो रिपोर्ट ), हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया…
( ब्यूरो रिपोर्ट ), हिमाचल प्रदेश में नवंबर के महीने में बारिश में 82 प्रतिशत…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। साइबर ठग लोगों की जीवनभर की कमाई पर हाथ साफ करने के…