अपराध /दुर्घटना

भरमौर : उप तहसील धरवाला में कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

भरमौर (ओपी शर्मा/सब एडिटर),

उप तहसील धरवाला में आज सुबह 9:00 बजे एक कार अल्टो 800 दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार चालक सनी कुमार की मौके पर ही मौत हो गई । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है । जानकारी के अनुसार पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को भी सौंप दिया गया है । गौरतलब है कि सोमवार की सुबह संजीव कुमार पुत्र भक्त राम निवासी बटवाड़ा उम्र 33 वर्ष सुबह चूड़ी की तरफ आ रहा था कि अचानक घुमा नामक स्थान पर गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी । घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी प्रभारी गैहरा को दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर रवाना होकर आगामी कार्रवाई शुरू करके शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले करवा दिया गया है। शहर हाल इस दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। चौकी प्रभारी गैहरा सतीश वालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पोस्टमार्टम करके शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

18 hours ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

18 hours ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

1 day ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

2 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago