खेल जगत

राजगढ़ : अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए हुआ पारखी ठाकुर का चयन

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

क्रिकेट खेल में देश व प्रदेश के साथ राजगढ़ क्षेत्र की लडकियों ने भी हुनर दिखाना आरम्भ कर दिया है। राजगढ़ की भुईरा गाँव की पारखी ठाकुर का चयन एक नहीं बल्की दो बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। पारखी ठाकुर राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में प्रथम वर्ष की छात्रा है और हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा संचालित गुरुकुल अकेडमी में प्रशिक्षण ले रही है। पारखी का चयन पहले अंडर-19 वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हिमाचल टीम में हुआ। साथ ही पारखी ने हिमाचल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ट्रायल में भाग लिया और उनकी प्रतिभा को देखते हुए उनका चयन उतर भारत अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी टीम में भी हुआ। लेकिन पारखी ने दोनों  प्रतियोगिताओ के एक ही समय में आयोजन के कारण इंटर यूनिवर्सिटी खेलने को प्राथमिकता दी और सुंदरनगर में बुधवार से उतर भारत विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में आगाज करेगी। पारखी के पिता मनोज ठाकुर अधिवक्ता है। गुरुकुल अकेडमी के कोच दीपक ठाकुर ने बताया कि पारखी एक तेज गेंदवाज है और उनमे भरपूर प्रतिभा है। उन्होंने बताया कि पारखी ने राजगढ़ गुरुकूल अकेडमी ही नहीं बल्की राजगढ़ व जिला सिरमौर का नाम रोशन किया है। यदी दोनों प्रतियोगिताएं एक ही समय में नहीं होती तो इंटर यूनिवर्सिटी के साथ-साथ अंडर 19 वर्ग में भी नेशनल खेल लेती। उन्होंने उम्मीद जताई कि पारखी ठाकुर इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। जिला सिरमौर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अतर सिंह नेगी, महासचिव राजेन्द्र बब्बी व कोच दीपक ठाकुर ने पारखी को इस प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।      

Himachal Darpan

Recent Posts

बिना नक्शा पास भवनों पर सख्ती, अब महंगी मिलेगी बिजली

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…

4 minutes ago

कुनिहार में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 149 पेटियां बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के…

9 minutes ago

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।…

51 minutes ago

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

14 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

15 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

15 hours ago