मुख्य समाचार

शिमला : आइजीएमसी में न्यू ओपीडी ब्लॉक को फिर से करना होगा खाली

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

आइजीएमसी में अब न्यू ओपीडी ब्लॉक को फिर से अस्पताल प्रशासन को खाली करना होगा। कोरोना के दौरान न्यायालय ने न्यू ओपीडी की दो मंजिलें के इस्तेमाल के लिए अस्पताल को इसकी मंजूरी प्रदान की थी। अब कोरोना के मामले कम हो गए है। इसलिए अब सरकार की ओर से फिर से इन्हें खाली करने के निर्देश जारी हो गए है। अभी तक न्यू ओपीडी को ग्रीन ट्रिब्यूनल की मंजूरी प्रदान नहीं हुई है। इसका काम आधे में लटक गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनवरी में इसका उद्घाटन भी कर दिया है। मरीजों के लिए अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। इस ब्लॉक को मरीजों की भीड़ को देखते हुए बनाया गया था। अस्पताल में प्रदेशभर से लोग इलाज के लिए आते हैं। आइजीएमसी में प्रतिदिन हजारों की संख्या में ओपीडी होती है। इससे अस्पताल की हर ओपीडी के बाहर लोग भीड़ लगाकर खड़े होकर अपनी बारी के इंतजार में रहते हैं। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की स्वीकृति मिलने के बाद ही न्यू ओपीडी शुरू हो पाएगी। न्यू ओपीडी शुरू होने के बाद अस्पताल में जगह खुल जाएगी। आइजीएमसी की नई ओपीडी में मरीजों को इलाज करवाने व टेस्ट करवाने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। इस भवन में एक ही जगह तैयार की गई है, जहां मरीज सभी तरह के टेस्ट करवा सकते हैं और निश्चित समय में रिपोर्ट ले सकते हैं। अस्पताल के पुराने ब्लाकों में मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए भटकना पड़ता है। जगह की कमी के कारण पुराने ब्लाकों में अलग-अलग स्थानों पर ये सुविधाएं दी जाती हैं। मरीजों को इसमें पार्किंग की सुविधा भी प्रदान होनी है ।न्यू ब्लाक में ये सुविधाएं एक ही जगह मिलने से मरीजों का समय बचेगा। अस्पताल के डिप्टी एमएस डाक्टर प्रवीण भाटिया ने कहा कि न्यायालय ने कोरोना समय में इसके दो मंजिलें चलाने की अनुमति प्रदान की थी। अभी तक इसमें विभाग को शिफ्ट करने के आदेश नहीं है। अस्पताल प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है कि इसकी सुविधा मरीजों को प्रदान की जाए।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

3 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

4 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

4 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

4 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

6 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

6 hours ago