मुख्य समाचार

चंबा : अंबेडकर मिशन सोसाइटी चंबा ने मनाया संविधान दिवस

चंबा (एम एम डैनियल/ ब्यूरो चीफ),

भारतीय संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर अम्बेडकर मिशन सोसाइटी चंबा, श्री गुरु रविदास सभा चंबा, अंबेडकर यूथ कल्ब चंबा, भीमा बाई महिला मंडल चंबा, अम्बेडकर कर्मचारी कल्याण संघ चंबा, श्री गुरु रविदास महासभा व बाल्मिकी सभा चंबा के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन बाबा साहिब की प्रतिमा के समक्ष किया गया। विश्व ज्ञान के प्रतीक, बोधिसत्व, महामानव, भारत के संविधान रचयिता भारत रत्न बाबा साहिब डॉ भीम राव अम्बेडकर ने विश्व के सर्वश्रेष्ठ संविधान की रचना की तथा  दलितों, शोषितों, महिलाओं, मज़दूरों व समाज के सभी वर्गों को उनके वंचित अधिकार दिलवाए। समाज में समानता, समरसता व बराबरी का अधिकार दिलवाने में भारतीय संविधान के माध्यम से बाबा साहिब का योगदान अतुल्य एवम अनुकरणीय है। संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर उपायुक्त कार्यालय चंबा के समीप स्थित बाबा साहिब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्रबुद्धजनों व विशिष्ट अतिथियों में उपायुक्त चंबा डीसी राणा, अध्यक्ष अंबेडकर मिशन सोसायटी चंबा शिवकरण चंद्रा, अविनाश पाल, जितेश्वर सूर्या, अनूप राही, शशिकांत, मनोहर लाल हितैषी, नवीन चंद्रा, शिवचरण चंद्रा द्वारा बाबा साहिब के जीवन, उनके मिशन, संविधान का किसी राष्ट्र में महत्व, भारतीय संविधान की विशेषता संबंधित विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला उपायुक्त डीसी राणा, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारियों के इलावा गुरु रविदास सभा के प्रधान जितेंद्र सूर्या, अम्बेडकर मिशन सोसाइटी के अध्यक्ष शिवकरण चंद्रा, महासचिव योगेश्वर अहीर, रविदासिया हेल्पलाइन के कोषाध्यक्ष जितेश्वर सूर्या, अनूप राही,  अरुण डालिया, शशिकांत, नवीन चंद्रा, अभिषेक भट्ट, पवन अहीर, विनोद कायस्था, अम्बेडकर सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष मनोहर लाल हितैषी, महासचिव शिवचरण चंद्रा, अशोक राही, गुरमीत चंद्रा, विशाल कायस्थ, बाल्मीकि सभा से प्रीतम रैणा, समशेर भट्ट, शिवचरण चंद्रा, तिलक राज चंद्रा, राकेश हितैषी, हरिशरण भट्ट, सूदन चन्द्रा, जीत चंद्रा, कुलदीप अहीर, तरसेम चौहान, इत्यादि उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला की विशेष अदालत का फैसला, SC/ST Act मामले में आरोपी को 6 माह का कारावास

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…

19 minutes ago

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

5 hours ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

7 hours ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

9 hours ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

1 day ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

3 days ago