चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ)
जिला चंबा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत पुलिस की विशेष अन्वेष्ण इकाई ने कोटी पुल पर गश्त व नाकाबन्दी को दौरान एक युवक को चरस की खेप सहित रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। इस संदर्भ में पुष्टि करते हुए एएसपी चंबा अभिमन्यु ने बताया कि जब पुलिस विशेष अन्वेषण ईकाई ने कोटी पुलिस समीप नाका लगाया हुआ था तो वहां मौजूद एक युवक की शक के आधार पर तलाशी ली गई। जिसमें पुलिस ईकाई ने युवक से 109 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ईकाई ने युवक की पहचान शाहिद अफरीदी पुत्र मोसम दीन गांव टिकरी अन्दराल डाकघर पन्ताह तहसील सलूणी जिला रूप में की है। पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सदर चंबा में मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 20 के अन्तर्गत आरोपी को गिरफ्तार करने सहित मुकदमा दर्ज किया गया। जबकि मुकदमें में आगामी अन्वेषण जारी है।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…