मुख्य समाचार

चंबा : उम्मीदवारों के खर्च का लेखा-जोखा जुड़ेगा मतगणना के दिन तक

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),
विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के खर्च का लेखा-जोखा मतगणना के दिन तक जुड़ेगा। जिसके चलते चुनाव आयोग द्वारा सूचना जारी कर दी है। ऐसे में अब विधानसभा चुनाव की मतगणना पश्चात जीत हासिल करने वाले उम्मीदवारों खुशी जाहिर रैली के रूप करते हैं तो इसका खर्च भी उनके चुनाव में निर्धारित खर्च में जुड़ जाएगा। इस अधिसूचना के जारी होते ही दिग्गज दलों के उम्मीदवारों सहित पार्टियों ने अभी से रणनीति तैयार करना आरंभ कर दी है। ताकि पार्टी कार्यकर्ताओं को किसी न किसी तरह कम खर्च में रोका जा सके। लेकिन जीत की खुशी इस कदर कार्यकर्ताओं में हावी होती है कि वह अपने स्तर पर भी खुशी संबंधी कई निर्णय लेकर अपना इजहार जाहिर करते हैं जोकि पार्टी उम्मीदवार को महंगा पड़ सकता है।
गौर हो कि विधानसभा चुनाव जीतने के बाद खुशी में धूम धड़ाका करना इस बारे नेताओं को महंगा पड़ेगा। विजय रैली में बजने वाले बैंड-बाजे तक का खर्चा उम्मीदवार की जेब से निकलेगा। वहीं हलवा, लड्डू और बांटी तो उसका खर्च भी नेताओं के खाते में जाएगा। इसके अतिरिक्त विजय उम्मीदवार के गले में डलने वाली फूल की मालाएं तक भी प्रति माला के हिसाब से खर्च उम्मीदवार के चुनावी खर्च में जुड़ेंगे। इस संदर्भ प्रदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी (आईएएस) मुनीष गर्ग ने बताया कि 8 दिसंबर को मतगणना होगी और उम्मीदवार विजय रैली निकालते हैं तो यह खर्च भी उनके खाते में जुड़ेगा। कहा कि सहायक व्यय प्रेक्षक और अन्य टीमें मतगणना से एक दिन पूर्व ड्यूटी पर तैनात रहेंगी तथा जीतने वाले सभी उम्मीदवारों की विजय रैली के खर्च पर निगरानी रखेंगे। वहीं निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के साथ चर्चा के बाद अलग-अलग वस्तुओं के दाम पहले से ही निर्धारित कर रखे हैं। इसके हिसाब से व्यय का आंकलन किया जाएगा। जबकि झंडे, बैनर और गाड़ी का खर्च भी उम्मीदवार के खाते में जोड़ा जाएगा। राज्य के सभी 68 विस क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों को शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना के लिए तैयारियां करने के निर्देश दिए। प्रति ढोली एक हजार रुपये खर्चा जुड़ेगा नेताओं के विजय जुलूस में बैंड और ढोली बुलाए जाते हैं तो प्रति ढोली 1000 रुपये खर्चा जोड़ा जाएगा। चुनाव परिणाम विजयी रैली जितनी शानदार होगी उतना ही खर्चा उम्मीदवार की खर्च से जोड़ा जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

42 minutes ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

3 hours ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

5 hours ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

23 hours ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

3 days ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

3 days ago