मुख्य समाचार

निरमंड : 23 से 26 नवंबर तक मनाया जाएगा जिला स्तरीय बूढ़ी दिवाली मेला

निरमंड (लीला चन्द जोशी/संवाददाता),

छोटी काशी निरमंड का ऐतिहासिक एवं प्राचीन जिला स्तरीय बूढ़ी दिवाली मेला आगामी 23 नवंबर से 26 नवंबर तक बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है इस मेले को लेकर प्रशासन द्वारा और नगर पंचायत द्वारा रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध गायकों को आमंत्रित किया गया है। एस डी एम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग ठाकुर दास राठी, विक्की चौहान, कुलदीप शर्मा, सहित कई हिमाचली लोक गायकों को आमंत्रित किया गया है। रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम में सायं 6:00 से शुरू होगी और रात्रि 10:00 बजे तक चलेगी। संध्या के शुभारंभ में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति पेश की जाएगी उसके बाद स्थानीय कलाकारों को तवज्जो दिए जाएगा और स्टार नाइट में पहली सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली लोक गायक ठाकुर दास राठी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली लोक गायक विक्की चौहान अपनी प्रस्तुति देंगे वहीं तीसरी एवं अंतिम संस्कृतिक संध्या में नाटी किंग कुलदीप शर्मा धमाल मचाएंगे। मेले का समापन  उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग के द्वारा किया जाएगा और अंतिम संस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि भी शिरकत करेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

3 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

3 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

4 days ago

नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रदेशभर से जुटेंगे खिलाड़ी

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य…

4 days ago

शिलाई में सड़कों पर उतरी भाजपा, सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

दीपांशु शर्मा । शिलाई। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नीतियों और शिलाई क्षेत्र में…

4 days ago

शादी तय होते ही 2.20 लाख के गहने लेकर मां-बेटी फरार, हरिपुरधार में धोखाधड़ी का आरोप

संध्या कश्यप नाहन। हरिपुरधार क्षेत्र में शादी तय होने के तुरंत बाद युवती और उसकी…

4 days ago