निरमंड (लीला चन्द जोशी/संवाददाता),
छोटी काशी निरमंड का ऐतिहासिक एवं प्राचीन जिला स्तरीय बूढ़ी दिवाली मेला आगामी 23 नवंबर से 26 नवंबर तक बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है इस मेले को लेकर प्रशासन द्वारा और नगर पंचायत द्वारा रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध गायकों को आमंत्रित किया गया है। एस डी एम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग ठाकुर दास राठी, विक्की चौहान, कुलदीप शर्मा, सहित कई हिमाचली लोक गायकों को आमंत्रित किया गया है। रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम में सायं 6:00 से शुरू होगी और रात्रि 10:00 बजे तक चलेगी। संध्या के शुभारंभ में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति पेश की जाएगी उसके बाद स्थानीय कलाकारों को तवज्जो दिए जाएगा और स्टार नाइट में पहली सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली लोक गायक ठाकुर दास राठी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली लोक गायक विक्की चौहान अपनी प्रस्तुति देंगे वहीं तीसरी एवं अंतिम संस्कृतिक संध्या में नाटी किंग कुलदीप शर्मा धमाल मचाएंगे। मेले का समापन उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग के द्वारा किया जाएगा और अंतिम संस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि भी शिरकत करेंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला। जिला शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों के…
मंडी ( नितेश सैनी,संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा और…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी सिरमौर ने मार्च महीने में 37…