मुख्य समाचार

राजगढ़ : 16 वर्षों में भी अधूरा पड़ा है धारटू खाड़ी सिंचाई योजना का निर्माण कार्य

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),  

रासूमांदर में 16 वर्ष बीत जाने के बाद भी धारटू खाड़ी उठाऊ सिंचाई योंजना का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है, जिससे समूचे रासूमांदर में सरकार के खिलाफ नाराजगी देखी गई है। बता दें कि क्षेत्र के लोगों ने इस योजना बारे  बीते वर्षं  12 सितंबर 2021 को भढ़ोली में आयोजित जनमंच में इस मुददे को प्रभावी ढंग से उठाया गया था जिस पर जल शक्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा 31 मार्च 2022 तक पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया था। परंतु एक साल से अधिक समय बीत जाने के उपरांत भी  अभी तक सिंचाई योजना का कार्य ठप्प पड़ा है। जनमंच में  विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा इस योजना के लिए एक करोड़ की अतिरिक्त राशि उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया गया था। बता दें कि करीब 16 वर्ष पहले कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में रासूमांदर क्षेत्र की तीन पंचायतों माटल बखोग, टाली भुज्जल और  कोटी पधोग के लिए नाबार्ड के तहत डेढ करोड़ की  सिंचाई योजना स्वीकृत की गई थी । जिसकी कुल लंबाई 12 किलोमीटर थी और इस सिंचाई योजना के  अंतर्गत तीन पंचायतों की 190 हैक्टयर भूमि को सिंचित करने का प्रावधान किया गया था। इस योजना की आधारशिला पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जी आर मुसाफिर द्वारा रखी गई थी। कोटी पधोग के पूर्व प्रधान अरूण मेहता, जगमोहन मेहता, सोहनलाल, कपिल कुमार, दलीप मेहता, रमेश सरैक, मान सिंह वर्मा, काकू शर्मा सहित अनेक लोगों ने संयुक्त बयान में आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में सदैव इस योजना का निर्माण कार्य लंबित रहा है जिससे इस क्षेत्र किसान इस योजना का लाभ आज तक नहीं उठा सके । हर बार चुनाव के दौरान राजनैतिक पार्टियां इस योजना को पूरा करने का वादा करती है परंतु करीब 16 वर्ष बीत जाने के बाद भी यह योजना पूर्ण नहीं हो सकी। क्षेत्र के लोगों द्वारा विभाग की कार्यशैली पर सवालिया प्रश्न उठाया है कि विभाग द्वारा किन कारणों से इस योजना को पूर्ण करने में विफल रहा है और क्षेत्र के किसान अतीत की भांति आज भी वर्षा पर निर्भर है। इन का कहना है कि जनमंच में दिए गए आश्वासन के बावजूद भी विभाग द्वारा निर्माण कार्य आरंभ नहीं किया गया है। इनका आरोप है कि 12 किलोमीटर लंबी सिंचाई योजना निर्मित की जानी है जिसमें से 16 सालों में 12 किलोमीटर में से  केवल तीन किलोमीटर बन पाई है जोकि रखरखाव के अभाव में  जीर्णशीर्ण अवस्था में हो चुकी। कनिष्ट अभियंता जेएसवी चंदोल हरदेव सिंह ने बताया कि इस योजना का कार्य जिस ठेकेदार को दिया गया था वह छोड़कर चला गया है और अब रिटैंडरिंग करवाई जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला में दर्दनाक हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-बेटी की मौत, दो घायल

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया…

13 hours ago

रामपुर एचपीएस में “स्वच्छता पखवाड़ा-2026” का शुभारम्भ

रामपुर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर जलविद्युत…

1 day ago

लाहौल में पंचायत चुनावों को लेकर मतदान कर्मियों का पहला पूर्वाभ्यास आयोजित

केलांग ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ), केलांग, 16 मई 2026। पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026…

1 day ago

धर्मपुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 438 पेटियां शराब बरामद

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन जिला के धर्मपुर क्षेत्र में पुलिस और आबकारी विभाग…

1 day ago

खालाक्यार पंचायत में उप-प्रधान चुनाव पर बवाल: नामांकन रद्द, वायरल दस्तावेजों ने खड़े किए सवाल

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला सिरमौर की ग्राम पंचायत खालाक्यार में उप-प्रधान पद के…

1 day ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), विद्युत मंत्रालय भारत सरकार और एसजेवीएन निगम मुख्यालय शिमला के…

1 day ago