मुख्य समाचार

निरमंड : जिला स्तरीय “बूढ़ी दिवाली” मेला 23 से 26 नवंबर तक

निरमंड (लीला चन्द जोशी/संवाददाता),

छोटी काशी निरमंड का ऐतिहासिक एवं प्राचीन जिला स्तरीय “बूढ़ी दिवाली” मेला प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 23 नवंबर से 26 नवंबर तक धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार मेले का आयोजन संयुक्त रूप से प्रशासन व नगर पंचायत के बैनर तले किया जा रहा है। मेले के आयोजन को लेकर मेला कमेटी की एक अहम बैठक एसडीएम  निरमंड मनमोहन सिंह की अध्यक्षता  जिसमें मेले के आयोजन को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार कर मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया।एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि पारंपरिक रात की दिवाली 23 नवंबर को दशनामी जूना अखाड़ा निरमंड में आयोजित की जाएगी,जबकि दिन का मेला 24,25 व 26 नवबर को स्थानीय रामलीला मैदान में आयोजित होगा। इसके अतिरिक्त  इस बार व्यापारिक मेला निरमंड के तामिउड़ी स्थित खेल परिसर में लगाया जाएगा। इस वर्ष की ‘ बूढ़ी दीवाली’ मेले का विशेष आकर्षण महिला रस्साकशी वह महिलाओं कि महानाटी रहेगी।महिला रस्साकशी का आयोजन 25 और 26 नवंबर को खेल परिसर निरमंड में किया जाएगा जबकि महानाटी का आयोजन 26 नवंबर को खेल परिसर  में ही किया जाएगा,जिसमें एक साथ मिलकर 700 महिलाएं पारंपरिक महा नाटी लगाएंगी।रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम 24,25 व 26 नवंबर को सांय 6 से 10 बजे तक स्थानीय रामलीला मैदान में स्थित नागरिक मंच पर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रात्री सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्टार कलाकारों का चयन शीघ्र किया जाएगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर गठित विभिन्न कमेटियों के प्रमुखों की एक अंतिम समीक्षा बैठक 21 नवंबर को रखी गई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

58 minutes ago

CM सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी पर एक्शन! सदर विधायक आशीष शर्मा पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…

1 hour ago

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

3 hours ago

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

3 hours ago

कोर्ट की पहली मंजिल से छलांग, पुलिस को चकमा देकर भागा चिट्टा आरोपी दो पुलिसकर्मी सस्पेंड,

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है।…

4 hours ago

चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 67 हजार 200 रुपये नकद भी बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान…

4 hours ago