मुख्य समाचार

किन्नौर : एबीवीपी रिकोंगपिओ इकाई द्वारा मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रिकोंगपिओ इकाई द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के उपलक्ष पर हिम पब्लिक राजकीय माध्यमिक पाठशाला पोंडा में जनजातीय गौरव दिवस को मनाया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व अभाविप जिला प्रमुख किन्नौर यशपाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री आकाश नेगी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस भगवान बिरसा मुंडा जी के जयंती के उपलक्ष पर मनाया जाता है। भगवान बिरसा मुंडा जी एक वीर जनजातीय क्रांतिकारी थे जिन्होंने हमें जनजातीय होने का गौरव प्रदान किया। उन्होंने  बताया कि जनजातीय होना हमारे लिए एक गौरव की बात है जिसे हम जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाते है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि किन्नौर ऐसा पहला क्षेत्र है जिसने पूरे हिमाचल में सबसे पहले जनजातीय गौरव दिवस मनाया। जिसके बाद इसे पूरे हिमाचल में मनाया जाने लगा। उन्होंने ये भी बताया कि जनजातीय क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है जहां पर सबसे ज्यादा महिलाओं की संख्या पाई जाती है। मुख्य अतिथि यशपाल ने कहा कि स्वतंत्रता कि पहली लड़ाई से पहले ही जनजातियों ने अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति की लड़ाई की शुरुआत कर दी थी तथा कई जनजातीय क्रांतिकारी वीरो ने अंग्रेज़ो के नाक में दम कर रखा था। जिसमें से एक वीर क्रांतिकारी हमारे भगवान बिरसा मुंडा जी थे। इकाई अध्यक्ष रिक्तिका ने बताया कि इस कार्यक्रम के अवसर पर जिला संगठन मंत्री पवन, इकाई अध्यक्ष रितिका, इकाई सह सचिव रेखा तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

5 hours ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

10 hours ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

15 hours ago

बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 10 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार; मौके से 9.18 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…

1 day ago

धारली के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…

2 days ago