मुख्य समाचार

चंबा : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय चंबा में तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय चंबा के रिसर्च सेंटर एवं प्रयास द सोशियोलॉजिकल सोसायटी द्वारा तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय चंबा प्राचार्य डॉ. शिवदयाल ने की। वहीं कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर शिव दयाल शर्मा, आदरणीय प्राचार्य ने ऐसे कार्यक्रमों की उपयोगिता को समझते हुए कहा कि ऐसे कार्यकम छात्रों के भविष्य का निर्माण करने में अति महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और भविष्य में भी ऐसे कार्यकम जारी रहेंगे। जबकि कार्यशाला संचालक एवं महाविद्यालय प्रो. डॉ. महेंद्र सिंह सवालियां ने कहा कि तीन दिवसीय अनुसंधान (रिसर्च) पर चल रही वर्कशॉप जो कि स्नातक स्तर के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए विशेष रूप से आयोजित की गई। डॉ. मोहिंदर सलारिया ने कहा कि “हर व्यक्ति के अंदर एक रिसर्चर है, आओ उसे बाहर निकलने का मौका दें”। तीन दिवसीय इस वर्कशॉप में समाजशास्त्र के 250 छात्र/ छात्रों ने भाग लिया। वर्कशॉप में अनुसंधान के बेसिक्स को बारीकी से समझाया गया। इस वर्कशॉप और बाद सभी छात्रों को 15 से 20 छात्रों के अलग समूहों में बांट कर, “कक्षा से फील्ड”, कार्यक्रम के तहत सभी स्टूडेंट्स को जो किताबों में लिखा है, उसे फील्ड में जा कर अनुभव करने और उसे विज्ञानिक तौर पर डॉक्यूमेंट करने का प्रशिक्षण दिया जायेगा। और सत्र के अंत में जो फाइंडिंग आयेंगी उन्हें डिपार्टमेंटल सेमिनार में सभी के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसे रिसर्च करवाना और स्टूडेंट्स को रियल लाइफ एक्सपीरियंस देना समाजशास्त्र विभाग की यह अब परंपरा ही बन चुकी। इस तरह के कार्यकम को आज से 9 साल पहले 2013 में एक प्रयोग के तौर पर आरंभ किया गया था, और इसके बेहतर परिणामों को देखते हुए यह कार्यक्रम आज भी जारी है और आगे भी जारी रहेगा। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के मौके पर इस कार्यक्रम का समापन होना, और स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों का ऐसे कार्यक्रमों में रुचि लेना, ऐसे कार्यक्रमों की सफलता का परिचायक है।

Himachal Darpan

Recent Posts

बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 10 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार; मौके से 9.18 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…

16 hours ago

धारली के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…

1 day ago

मनाली के अलेऊ गांव में दो संदिग्ध मौतों से सनसनी, घर के आंगन में पेड़ के नीचे मिला महिला का शव, कमरे में मृत मिला व्यक्ति

ब्यूरो रिपोर्ट मनाली (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मनाली क्षेत्र के अलेऊ गांव…

2 days ago

डूंगाघाट में भीषण सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी महिंद्रा यूटिलिटी, 12 लोग थे सवार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के डूंगाघाट में एक भीषण सड़क हादसा…

3 days ago

फेसबुक अकाउंट बंद करने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को मुआवजे की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति भूपेश शर्मा की खंडपीठ के समक्ष दो…

3 days ago