मुख्य समाचार

सिरमौर : प्रचार विज्ञापनों को एमसीएमसी से पूर्व प्रमाणित करवाना अनिवार्य

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन-2022 के लिए मतदान के दिन तथा मतदान के एक दिन पूर्व प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व केवल नेटवर्क में राजनीतिक प्रचार विज्ञापन प्रकाशित करवाने के लिए उम्मीदवार को विज्ञापन जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणीकरण एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) से पूर्व प्रमाणित करवाना जरूरी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यदि कोई उम्मीदवार मतदान के दिन यानि 12 नवंबर को तथा मतदान के एक दिन पहले यानि 11 नवंबर को राजनीतिक विज्ञापन प्रकाशित करवाना चाहता है, तो इन दोनों दिनों के लिए विज्ञापन को जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति से प्री-सर्टिफाई करवाना होगा। उन्होंने बताया कि इस प्रमाण पत्र के लिए उम्मीदवार को दो दिन पहले आवेदन करना होगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

16 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

16 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

17 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

17 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

23 hours ago