राजनीति

सिरमौर : ग्राम पंचायत सांगना में 8 परिवारों ने थामा भाजपा का दामन : रावत

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा एवं रेणुका मीडिया प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को संयुक्त बयान जारी करते हुए बताया कि पिछले कल शिली महल क्षेत्र के गाता धार में भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह का चुनावी कार्यक्रम था | इस मौके पर उनके साथ ज़िला परिषद अध्यक्षा सीमा कन्याल, ब्लॉक समिति अध्यक्ष मेला राम शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप सिंह तोमर, पूर्व ब्लॉक समिति अध्यक्ष विजय सिंह पुंडीर आदि नेताओं ने चुनावी सभा में शिरकत की | चुनावी सभा का संचालन ओबीसी मोर्चा के मंडल महामंत्री कुलदीप शर्मा ने किया | भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह तथा उनके साथ आए सभी नेताओं का भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत, मंडल सचिव गुमान सिंह शर्मा, पूर्व बीडीसी मेंबर कृपाराम शर्मा तथा पूर्व पंचायत प्रधान देवेंद्र ठाकुर ने सभा स्थल में पहुंचे सभी नेताओं का स्वागत किया | उसके बाद जिला परिषद अध्यक्षा सीमा कन्याल, ब्लॉक समिति अध्यक्ष मालाराम शर्मा, पूर्व ब्लॉक समिति अध्यक्ष विजय सिंह पुंडीर तथा भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बताया कि केंद्र व राज्य सरकार ने बहुत सारी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है जिसका लाभ आम जनमानस को मिल रहा है | उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रेणुका विधानसभा चुनाव क्षेत्र का चहुमुखी विकास किया है | जिसको देखकर रेणुका की जनता भी भाजपा का पूरा साथ दे रही है | उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी के नेता इन दिनों लोगों को बरगलाने का काम कर रहे हैं | कांग्रेस पार्टी के नेता कह रहे हैं कि हम सरकार आने पर प्रदेश की सभी महिलाओं को 1500 रुपए देंगे | उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी के नेताओं से पूछना चाहता हूं कि जब पिछली बार प्रदेश में आप की सरकार थी तो उस समय आपने महिलाओं को 15 सौ रुपए क्यों नहीं दिए | इतना ही नहीं गिरि पार क्षेत्र के लोग एसटी का दर्जा देने की मांग पिछले 55 वर्षों से कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी की सरकार इसको देने में विफल रही है | जब गिरी पार क्षेत्र के लोगों को भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार तथा प्रदेश की जय राम ठाकुर सरकार ने एसटी का दर्जा दे दिया है तो इसका भी कांग्रेस पार्टी के नेता विरोध कर रहे हैं | क्योंकि कांग्रेस पार्टी के नेता नहीं चाहते कि गिरी पार क्षेत्र के लोगों को एसटी का दर्जा मिले | वीरेंद्र शर्मा, दीप राम शर्मा, कृष्ण राणा, इंदर सिंह, विशन सिंह, पपेंद्र, गुलाबी देवी, रामादेवी, गोपाल सिंह इन सभी ने बीजेपी पार्टी को ज्वाइन किया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

प्रधानमंत्री सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना का पंचायत स्तर तक होगा प्रचार प्रसार – अभिषेक वर्मा

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ), प्रधान मंत्री सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिला…

4 hours ago

हिमाचल में भीषण गर्मी के बीच आंधी-तूफान और बारिश की संभावना, कई जिलों में मिल सकती है राहत

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। भीषण गर्मी से झुलस रहे हिमाचलवासियों के लिए मौसम विभाग की तरफ…

5 hours ago

कुल्लू-भेखली मार्ग पर भीषण सड़क हादसा – दो युवकों की मौत, तीन गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू भेखली मार्ग पर एक दुखद खबर सामने आई, जहां देर शाम…

6 hours ago

“ग्लोबल प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें” विषय पर कार्यशाला का आयोजन

आज उपायुक्त कार्यालय के रोजना हॉल में द इंटीग्रेटेड माउंटेन इनिशिएटिव (आईएमआई) के राज्य अध्याय -…

1 day ago

नशे के खिलाफ रोहड़ू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.16 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला ज़िले के उपमंडल रोहड़ू में नशे के खिलाफ एक और बड़ी…

1 day ago

ग्राम पंचायत शिलारू, भराना में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों ने भाग लिया

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ), आज ग्राम पंचायत शिलारू, भराना में विकसित कृषि संकल्प अभियान…

2 days ago