मुख्य समाचार

चंबा : बचत भवन चंबा में आयोजित किया गया ईवीएम प्रशिक्षण

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

चंबा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महिला व दिव्यांग पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों व चुनाव अधिकारियों के लिए ईवीएम प्रशिक्षण का आयोजन बचत भवन चंबा में किया गया । इस दौरान प्रोफेसर अविनाश ने मास्टर ट्रेनर के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों को चुनाव की प्रक्रिया, वोट डलवाना, ईवीएम- वीवी पैट को जोड़ना, ईवीएम को सुचारू रूप से चलाना, मॉक पोल करवाना, चुनावी प्रक्रिया के दौरान आने वाली जटिलताओं का सुगमतापूर्वक निवारण करना । इस संदर्भ में प्रोफेसर अविनाश द्वारा अधिकारियों द्वारा पूछे गए उनके प्रश्नों का हर संभव उतर देकर निवारण किया। इस दौरान आदर्श महिला संचालित मतदान केंद्र व आदर्श दिव्यांग संचालित मतदान केंद्र को संचालन करने के लिए महिला व दिव्यांग पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी व चुनाव अधिकारियों के इलावा  ईवीएम इंजीनियर में नव चंद्र, दीक्षित, पंकज, मोसिन, लोकिंद्र, विनीत, मनीष, प्रवीन, निर्वाचन कार्यालय से सरोज कुमारी, अंकुश, पंकज चौहान, विकास, प्रशिक्षण प्रबंधन टीम से तरुण वर्धन, शेखर कुमार इत्यादि मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

2 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

2 hours ago

हिमाचल में बिगड़ा मौसम का मिजाज: 82% अधिक बारिश, 29-30 मार्च को भारी बारिश-बर्फबारी और आंधी-तूफान की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है।…

3 hours ago

होली की रात झगड़े में हत्या, बसंतपुर में दफन मिली युवक की लाश; मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। शिमला जिला के सुन्नी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या…

3 hours ago

एक साल में 500 ऑपरेशन कर सर्जरी विभाग ने बनाया कीर्तिमान, 450 लेप्रोस्कोपिक गॉल ब्लेडर सर्जरी सफल

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ) सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के सर्जरी विभाग ने एक…

5 hours ago

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

21 hours ago