राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),
भाजपा पच्छाद प्रत्याशी रीना कश्यप ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप से बातचीत में उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगो का भरपूर सहयोग मिल रहा है। वह जहाँ भी प्रचार में जा रही है उनको हर वर्ग के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। रीना कश्यप ने कहा पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में जयराम सरकार व केंद्र सरकार की बदौलत अनेको कल्याण कारी योजनाओं से लोग लाभान्वित हुए है। पच्छाद में इन पांच वर्षों में जो कार्य हुए है वह 60 सालों पर भारी है। भाजपा सरकार की बदौलत पच्छाद में दो सब डिवीज़न कार्यलय, 4 डिग्री कॉलेज, अस्पतालों के दर्जा बढ़ाना, बिजली विभाग व जल शक्ति विभाग का डिवीज़न कार्यलय खुलवाना, आई टी आई खुलवाना, राजगढ़ में पार्किंग के धन उपलब्ध करवाना, राजगढ़ की सड़कों की दशा कों सुधारने हेतु 300 करोड़ उपलब्ध करवाना, हर घर तक जल पहुंचाना, गृहणी योजना से हज़ारों महिलाओं को मुफ्त गैस देना, हिम केअर योजना से जरूरतमंद लोगों का उपचार करवाना, मेरा जोहड़ मेरा खेत से सेकड़ो किसानों को फायदा पहुंचना, सैकड़ों महिलाओं को पशुशाला बनाने में सहयोग करना, अनेकों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सुचारू रूप से चलवाना आदि कार्यों को करवाया है। इन विकास के मुद्दों के साथ जनता के बीच मे जा रहे है और जनता का भरपूर आशीर्वाद व समर्थन मिल रहा है। हम निश्चय ही जीत की ओर अग्रसर है व भाजपा पुनः सरकार बनाएगी।
ओपी शर्मा चम्बा। तीसा। चंबा जिले के तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के शाया-छबरोन क्षेत्र से चूड़धार मंदिर तक सुरक्षित एवं व्यवस्थित…
ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के उपमंडल पधर के बरोट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर भीषण अग्निकांड…
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला जिले के कुमारसैन थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ…
संध्या कश्यप नाहन। उम्मीद फाउंडेशन एवं स्टेपको सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में नाहन स्थित वारटाइम…
ब्यूरो रिपोर्ट। रामपुर/किन्नौर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय किन्नौर, रामपुर ने नाबालिग से छेड़छाड़ एवं…