चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),
चंबा विधानसभा क्षेत्र की सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी (नागरिक) चंबा अरूण शर्मा के कुशल नेतृत्व एवं सफल मार्गदर्शन में निर्वाचन कानूनगो सुनील शर्मा के सहयोग स्वरूप “सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवम निर्वाचन सहभागिता अभियान” (स्वीप) के अंतर्गत चंबा विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन संबंधित व्यापक जागरूकता लगातार जारी है। जिसके चलते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उदयपुर, जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान सरु चंबा व मिलेनियम बीएड कॉलेज लबकाना चंबा में “सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता अभियान” (स्वीप) के अंतर्गत मतदान जागरूकता व हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी देते हुए चंबा विधानसभा क्षेत्र के स्वीप के नोडल अधिकारी प्रोफेसर अविनाश ने कहा कि “आओ चलो करें मतदान” व “वोट पाणा ज़रूर, हक़ जमाणा ज़रूर” के नारों के अनुसार सभी को मतदान संबंधी जागरूक किया गया। इसके दौरान व्यापक मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। वहीं विद्यार्थियो, शिक्षकों, एसएमसी के सदस्यों को नया वोट बनबाने, बने हुए वोट या पहचान पत्र में हुई त्रुटि को ठीक करने, वोट को कटवाने, वोट स्थानांतरण करवाने सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी। सभी को ओनलाइन वोट पंजीकरण की प्रक्रिया भी बताई गयी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मुख्य कड़ी जागरूक मतदाता है। मतदाता ही लोकतंत्र का मुख्य आधार हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकार चुनने का अधिकार मतदाताओं के हाथ में होता है। इसलिए, मजबूत राष्ट्र बनाने एवं अच्छी सरकार चुनने की जिम्मेदारी भी मतदाता की होती है। लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने के लिए मतदाताओं को अपने अधिकार एवं कर्तव्य के प्रति जागरूक होना चाहिए।
इस दौरान सभी को “मेरा वोट मेरी ताकत” की शपथ के अंतर्गत निष्पक्ष, निर्भीक, बिना प्रलोभन, और दबाब के मतदान करने और अन्य लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने की शपथ पर हस्ताक्षर करवाये गए व शपथ दिलवाई गई। इस अवसर पर स्वीप नोडल अधिकारी, चंबा विधानसभा क्षेत्र प्रोफेसर अविनाश, उदयपुर स्कूल के प्राचार्य नरेंद्र सिंह, बीएड कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी आकाश महाजन, देवेंद्र पूरी, डाइट सरू के अध्यापकों में भूमिका खन्ना, संजीव गुप्ता, विम्मी देवी, छवि चम्पालिया, प्रवीण जरयाल, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के इलावा स्वीप टीम से दीपक कुमार, शेखर कुमार, तरुण वर्धन इत्यादि मौजूद रहे।
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला पुलिस शिमला द्वारा हाल ही में पंजाब से…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…