अपराध /दुर्घटना

कुल्लू : मनाली में 2 साल की मासूम से दुष्कर्म, शर्मसार हुई देवभूमि कुल्लू

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),

जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में 2 साल की छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। वहीं, बच्ची का कुल्लू अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। मनाली पुलिस ने अब मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  मासूम बच्ची बीते बुधवार को सुबह अचानक घर से गुम हो गई। ऐसे में घर वालो ने सोचा कि बच्ची जान पहचान वालों के घर गई होगी। स्वजनों ने जब बच्ची को तलाश करने की कोशिश की लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद पूरे क्षेत्र में मासूम की तलाश करते रहे। इस दौरान आस पास के लोगों से पूछताछ भी की। वही, अंधेरा होने पर बच्ची के मनाली के सियाल नाले में पड़े होने की सूचना मिली। जहां से स्वजन उसे घर ले आए और कुछ देर बाद बच्ची घर में बेहोश हो गई। इसके बाद स्वजनों ने बच्ची को मनाली अस्पताल पहुंचाया। हालात नाजुक होते देख चिकित्सक ने उसे कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया। स्वजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी मनाली हेम राज वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश की जा रही हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

6 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

7 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

7 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

7 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

13 hours ago