मुख्य समाचार

किन्नौर महोत्सव के दूसरे दिन लोगों ने जमकर उठाया तम्बोला का लुत्फ

(अवधेश नेगी/न्यूज़ एडिटर चीफ़)

किन्नौर जिला के पुलिस मैदान रिकांग पिओ में आयोजित किए जा रहे चार दिवसीय किन्नौर महोत्सव के दूसरे दिन तम्बोला प्रतियोगिता में लोगों ने जमकर भाग लिया व अपनी किस्मत अजमाई। तम्बोला प्रतियोगिता के दूसरे दिन राजेंद्र सूर्या ने फुल हाउस जीता व उन्हे वॉशिंग मशीन ईनाम के रूप में प्रदान की गई। इसी प्रकार टॉप लाईन जयवंती ठाकुर के नाम रही, बॉटम लाइन पदम नेगी व मिडिल लाइन अशोक कुमार के नाम रही। तीनों विजेताओं को एक-एक म्यूजिक सिस्टम इनाम के रूप में दिया गया। अर्ली 5 श्रवण कुमार के नाम रहा जिन्हें हीट पिलर ईनाम के रूप में प्राप्त हुआ। राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की दूसरी संध्या किन्नौरी स्टार नाईट रही जिसमें जिले के नामी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। किन्नौरी स्टार नाईट में मानसी नेगी, बीरबल किन्नौरा, मरिंडा खोजान, श्यामू नेगी, चंद्रलाल, सावन नेगी, इत्यादि ने अपनी मधुर आवाज से संध्या का समा बांधा व लोगों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर उपायुक्त एवं अध्यक्ष राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव आबिद हुसैन सादिक, पुलिस अधीक्षक विवेक चाहल, सहायक आयुक्त राजेंद्र कुमार गौतम सहित अन्य अधिकारी व अन्य विश्ष्टि जन उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago