राजनीति

भरमौर से आजाद उम्मीदवार ने दिया डॉ. जनक को अपना समर्थन

चंबा(एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

भरमौर विधानसभा क्षेत्र में आजाद उम्मीदवार रमेश कुमार ने अपना समर्थन भाजपा प्रत्याशी डॉ. जनक को दे दिया है। आजाद उम्मीदवार रमेश कुमार ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र वापिस लेकर डॉ. जनक को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। इस दौरान उन्होंने भाजपा का दामन भी थामा। और भाजपा को भरमौर में जीत दिलाने के लिए प्रण लिया। इससे भरमौर और पांगी में डॉ. जनक की पकड़ मजबूत होती दिख रही है। क्योंकि भाजपा के बागी उम्मीदवार पहले ही उन्हें अपना समर्थन दे चुके हैं। विधायक जिया लाल ने भी अपने प्रत्याशी को समर्थन दिया है। इससे अब भाजपा एकजुट होकर भरमौर में चुनाव लड़ रही है। जबकि कांग्रेस में अभी तक बगावत के सुर दिखाई दे रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी ने अपने प्रचार प्रसार के काफिले को आगे बढ़ा दिया है। इस मौके पर कई पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

4 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

4 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

5 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

5 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

11 hours ago