चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),
एनएचपीसी के चमेरा पावर स्टेशन-I द्वारा “आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम” के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, समलेऊ में लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती की पृष्ठभूमि में राष्ट्रीय एकता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आजादी का अमृत महोत्सव के परिप्रेक्ष्य में आयोजित इस चित्रकला प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों के माध्यम से इस बात का संदेश देना है कि देश का विकास, शांति, समृद्धि एवं अखंडता एकता के कारण ही संभव हैं। भारत विविधताओं का देश है – धर्म, संस्कृतियाँ, परंपराएँ और भाषाएँ। इसलिए, राष्ट्र की एकता को बनाए रखना महत्वपूर्ण है। इस चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, समलेऊ के कक्षा 6 से 8 के बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। उत्साही बच्चोंं ने अपनी कला एवं रंगों के माध्यमम से न केवल अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित की बल्कि राष्ट्रीय एकता के महत्व को रेखांकित किया।
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…
ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…
ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…
ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है।…
ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान…