राजनीति

आजाद प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने अपना नामांकन लिया वापस

चिंतपूर्णी (अक्की रतन/संवाददाता)

पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार ने आज अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। आपको बता दें कि कुलदीप कुमार जो कि टिकट के दावेदार माने गए थे और एक तरह से उन्हें टिकट के लिए पार्टी हाईकमान तरफ से हां भी बोल दिया गया था लेकिन दूसरी तरफ कांग्रेस का एक गुट सुदर्शन सिंह को चुनाव लड़वाना चाहता था। पार्टी हाईकमान ने अपना फैसला बदलते हुए बबलू को टिकट दिया, जिसका विरोध कांग्रेस के पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार ने किया। इसके बाद कुलदीप कुमार ने आजाद प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्हें मनाने के लिए लगातार प्रयास कांग्रेस करती रही और आज कांग्रेस के सुखविंदर सिंह सुक्खू आखिरकार कुलदीप कुमार को मनाने में कामयाब हो। उन्होंने सोनिया गांधी का संदेश देते हुए कुलदीप कुमार को कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया और कुलदीप कुमार को कांग्रेस के समर्थन में चलने के लिए कहा जिसके बाद कुलदीप कुमार ने अपना नामांकन पत्र वापिस लिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

6 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

6 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

7 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

7 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

13 hours ago