मुख्य समाचार

एनएचपीसी के चमेरा पावर स्टेशन –I ने आयोजित किया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

चंबा (एम एम डैनियल/ ब्यूरो चीफ)
एनएचपीसी के चमेरा पावर स्टेशन–I को परियोजना चिकित्सालय, खैरी में अमनदीप अस्पताल, पठानकोट के सहयोग से पावर स्टेशन के कार्मिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों व स्थानीय जन के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया । नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का विधिवत उदघाटन प्रवेश कुमार जैन, समूह महाप्रबंधक (प्रभारी), चमेरा पावर स्टेशन –I, II व III ने अशोक कुमार नेलातुरी, महाप्रबंधक (ई&सी), भारती गुप्ता, महाप्रबंधक (सिविल),चमेरा पावर स्टेशन-I, अमनदीप अस्पताल, पठानकोट से पधारे विशेषज्ञ चिकित्सक दल एवं डॉ. सीमा चौधरी, वरिष्ठ उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ॰ महेश चन्द्र वरिष्ठ उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी की उपस्थिति में किया।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में प्रवेश कुमार जैन, समूह महाप्रबंधक (प्रभारी), चमेरा पावर स्टेशन –I,II व III ने एनएचपीसी द्वारा समय समय पर अपने कार्मिकों एवं स्थानीय जनों के बेहतर स्वास्थ्य हेतु आयोजित किए जा रहे ऐसे शिविरों की सराहना की। इस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 157 कार्मिकों, उनके परिवार के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने लाभ उठाया।
नि:शुल्क चिकित्सा शिविर के दौरान हड्डी रोग, ईएनटी, स्त्री रोग, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी, जनरल सर्जन, मैडिसिन के विशेषज्ञों ने नि:शुल्क चिकित्सा सलाह दी । इस हैल्थ कैंप में नि:शुल्क ब्लड प्रैशर, ब्लड शुगर इत्यादि टेस्ट किए गए तथा आवश्यक दवाइयाँ भी दिए गए।

Himachal Darpan

Recent Posts

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

5 hours ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

15 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

2 days ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago