राजनीति

सोलन में बजा चुनावी बिगुल

सोलन (कमलजीत)

सोलन में आज चुनावी रण का बिगुल बज चुका है। चुनावी रण में भाजपा के डॉक्टर राजेश कश्यप व कांग्रेस के कर्नल धनी राम शांडिल ने अपना नामांकन भरा। चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार डॉ. राजेश कश्यप ने अपना नामांकन भरा। नामांकन भरने के लिए सोलन में भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश देखते ही बनता था। भाजपा कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से माल रोड होते हुए डीसी ऑफिस पहुंचे। आज हजारों की संख्या में कार्यकर्ता नामांकन भरने के लिए व अपने उम्मीदवार डॉ. राजेश कश्यप का साथ देने के लिए पहुंचे थे। इस बार का चुनावी रण खासा रोमांचक रहने वाला है। जहां पर भाजपा से डॉक्टर राजेश कश्यप उम्मीदवार है तो दूसरी तरफ से कांग्रेस के कद्दावर अनुभवी व बेदाग छवि के उम्मीदवार कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल है। साथ ही अब आम आदमी पार्टी ने भी कर्नल धनी राम शांडिल की ग्रह पंचायत से उम्मीदवार अंजू राठौर को मैदान में उतारा है जिससे इस बार का मुकाबला बेहद रोमांचक हो चुका है। जहां ससुर कर्नल धनीराम शांडिल व दामाद राजेश कश्यप की टक्कर पहले भी हो चुकी है और उसमें कर्नल ने बाजी मारी थी। देखते हैं इस बार क्या समीकरण बनते हैं। क्योंकि अब एक तीसरी सशक्त उम्मीदवार भी चुनौती देने को तैयार है। अब देखना यह है कि जहां जनता महंगाई की मार झेल रही है वहां वह किस को अपना बहुमूल्य वोट देकर विजय बनाती है।

Himachal Darpan

Recent Posts

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

3 hours ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

14 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago