मुख्य समाचार

हिल मॉडल वेटरनरी फार्मासिस्ट ट्रेनिंग संस्थान चंबा में एच. के. चौधरी ने किया निरीक्षण

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ)

हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के उपकुलपति प्रोफेसर एच. के. चौधरी ने अपने चंबा दौरे के दौरान हिल मॉडल वेटरनरी फार्मासिस्ट ट्रेनिंग संस्थान, भद्रम, चंबा में निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हिल मॉडर्न वेटरनरी फार्मासिस्ट ट्रेनिंग संस्थान चम्बा को निदेशालय पशुपालन विभाग हिमाचल प्रदेश, पैरा वेटरनरी कौंसिल हिमाचल प्रदेश सरकार ,चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से मान्यता प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने संस्थान में पढ़ रहे  छात्र-छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं, लैब स्टाफ की जांच की। उन्होंने कहा कि जिला चंबा में हिल मॉडर्न शिक्षण संस्थान छात्र छात्राओं को बेहतर सुविधा दे रहा है और जिला चंबा में वेटरनरी फार्मासिस्ट का यह पहला संस्थान है जो की गुणवत्ता की दृष्टि से चंबा जिला ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में  एक अच्छा प्रशिक्षण संस्थान है।

उन्होंने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की भविष्य में पशुपालन विभाग कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से मिलकर छात्र-छात्राओं की भविष्य के लिए और अधिक से अधिक रोजगार उत्पन्न करने के लिए कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर वोकेशनल ट्रेनिंग के रूप में भी कोर्स चलाए जाएंगे जिससे हिमाचल प्रदेश के सैकड़ों छात्र छात्राओं को सरकार के द्वारा पशु चिकित्सा व कृषि क्षेत्र में रोजगार प्रदान करवाया जाएगा। इस अवसर पर संस्थान के चैयरमैन सी. एल.ठाकुर, संस्था सचिव पूजा ठाकुर, डॉ. नागेंद्र ठाकुर डॉ. एम. पी. मलिक डॉ. हर्षित सोनी, स्टाफ सदस्य रोहित शर्मा, राजीव कुमार, सज्जाद मोहमद आदि मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

7 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

8 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

8 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

8 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

14 hours ago