सुभाष राणा बने कर्मचारी संघ राजगढ़ के अध्यक्ष

0
1050

निषेश शर्मा (राजगढ़)

रविवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम ग्रह राजगढ़ में  हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग व जल शक्ति विभाग के कर्मचारी संघ की राजगढ़ शाखा की बैठक का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता राज्य समिति के महासचिव देवकी नन्द चौहान व अध्यक्ष  जे. सी. भारद्वाज ने की | जिसमें  शाखा के सभी मजदूर कर्मचारियों ने भाग लिया | आयोजित बैठक में मजदूरों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तदोपरांत राजगढ़ शाखा की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया जिसमें सुभाष राणा को  प्रधान, रतन सिंह चौहान  वरिष्ट उप प्रधान, हर्षवर्धन उप प्रधान, वीर विक्रम सिंह सेक्रेटरी सचिव, चमन लाल सह सचिव, मोती लाल कोषाध्यक्ष, सुरेन्द्र कौशल प्रेस सचिव, रजत सह कोषाध्यक्ष, गंगा राम व केवल राम संगठन सचिव, देव प्रकाश संगठन मुख्य सलाहकार व द्रोपता देवी को प्रचार सचिव के पद पर नियुक्त किया गया | बैठक के उपरांत उपस्थित राज्य समिति अध्यक्ष व महासचिव ने नव नियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी | 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here