
(विकल्प सिंह ठाकुर)
हिमाचल में आई प्राकृतिक आपदा में जहां प्रदेश सरकार राहत कार्य में डटी हुई है वहीं कुछ निजी संस्थान भी प्रदेशवासियों के दुख में सहारा बनने आगे आए हैं । ऐसा ही एक उदाहरण बंधन एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड की और से पेश किया गया ।
हिमाचल प्रदेश में पेस्टीसाइड और फेटिलाइजर का व्यवसाय करने वाली बंधन एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड ने बुधवार को मुख्यमंत्री राहत कोष में कुल दो लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपए का योगदान दिया । इस सहायता राशि को प्रदेश सचिवालय में खुद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्राप्त किया ।
इस अवसर पर बंधन एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रशांत धारपुरे और ध्यानेश पीसे उपस्थित रहे ।

