तपहले सेना और ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी को लेकर घिरे मंत्री, अब भीड़ में जाने पर छित्तर पड़ने की बात कहने का कथित बयान चर्चा में

0
50

ब्यूरो रिपोर्ट

शिमला। हिमाचल प्रदेश के राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी के लगातार सामने आ रहे बयानों से प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। पहले ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विधानसभा में की गई टिप्पणी और अब भीड़ को लेकर सामने आए कथित बयान ने राजनीतिक माहौल को फिर गरमा दिया है।ताजा मामला जोरावर सिंह स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल न होने के संदर्भ से जुड़ा है। इस दौरान जगत सिंह नेगी का कथित बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा, “भीड़ से बात नहीं की जा सकती है, हम भीड़ में जाएंगे तो वो हमारे छित्तर मारेंगे।” इस बयान को लेकर राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, बयान का पूरा वीडियो और आधिकारिक संदर्भ सामने आना अभी बाकी है।इससे पहले 18 नवंबर को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान ऑपरेशन सिंदूर और राफेल विमान सौदे को लेकर नेगी की टिप्पणी पर विवाद हुआ था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उनके बयान को भाजपा विधायकों ने भारतीय सेना के पराक्रम से जोड़ते हुए आपत्तिजनक बताया था। विपक्ष ने मंत्री से माफी मांगने और उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने की मांग भी उठाई थी।विवाद बढ़ने पर जगत सिंह नेगी ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने भारतीय सेना का अपमान नहीं किया है और वह सेना का सम्मान करते हैं। उन्होंने रक्षा सौदों पर सवाल उठाने को लोकतांत्रिक अधिकार बताया था।अब दो अलग-अलग मौकों पर सामने आए बयानों को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज होने के आसार हैं। पहले ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी और अब ‘छित्तर’ वाले कथित बयान ने मंत्री को एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here