मनोहर नृशंस हत्याकांड़ के तीनों आरोपियों को अदालत ने भेजा 11 दिनों की न्यायिक हिरासत

0
737

एम.एम. डैनियल/ब्यूरो चीफ चंबा) जिला चंबा के भांदल क्षेत्र में मनोहर नृशंस हत्याकांड के तीनों मुख्य आरोपियों को पुलिस ने रिमांड अवधि पूर्ण के पश्चात आगामी कार्रवाई के लिए चंबा न्यायालय में पेश करवाया गया गया। अदालत ने निर्मम हत्या मामले में शामिल 3 आरोपियों को 11 दिनों की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया। जबकि मामले का 6 अन्य आरोपियों पर शक आधार व रिमांड अवधि में उजागर हुई मामले से जुड़े राज पर पुलिस की पूछताछ शुरू की है।
गौर हो कि 19 जून तक की पुलिस हिरासत अवधि में मनोहर नृशंस हत्या आरोपी शबीर, मुसाफिर व फरिदा से कड़ी पूछताछ में हत्या की साजिश से जुड़े कई राज उगलवाएं है। जिसके बहां पर पुलिस ने अन्य छह आरोपियों पर पूछताछ का शिकंजा कसा है। हालांकि छह नए आरोपियों में दो नाबालिगों के साथ कानून के दायरे के तहत ही पूछताछ कर रही है। जबकि न्यायिक हिरासत में भेजेंगे मुख्य तीनों आरोपियों को 1 जुलाई को पुलिस पुन: अदालत में पेश करवाने सहित मामले से जुड़े कुछ तथ्यों को उजागर करने के लिए पुन: पुलिस रिमांड याचिका दायर करने की भी तैयारी कर रही है। 6 जून से घर से अचानक लापता हुए युवक मनोहर गांव थरोली निवासी का शव टुकड़ों में विभाजित नौ जून को स्थानीय भेड़पालक की सहायता से एक नाले से प्राप्त हुआ। जिस पर पुलिस ने तफ्तीश करते हुए हत्या की साजिश में शामिल दो नाबलिग युवतियों को पुलिस निगरानी में लिया गया। वहीं नाबालिगों की संख्या अब 4 पहुंच गई है। जबकि चार व्यस्क लोगों से कड़ी पूछताछ सहित पुलिस उनके खिलाफ साक्ष्य एकत्रित करने में लगी हुई है। ताकि नए आरोपियों को भी अदालत में पेश करवाया जा सकें। वहीं
बॉक्स :-

इस संदर्भ में पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक जिला चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने मनोहर हत्याकांड से जुड़े एक ही परिवार के आरोपी शबीर, मुसाफिर व फरिदा को पुलिस रिमांड के पश्चात आगामी कार्रवाई के लिए चंबा न्यायालय में पेश करवाया गया। जहां न्यायालय ने तीनों आरोपियों को 11 दिनों तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। जबकि इस मामले में शामिल कुछ ओर लोगों से भी पूछताछ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here