राजगढ़ : उद्योग मंत्री ने किया मेले का उद्घाटन

0
1407

निषेष शर्मा। (राजगढ़)

राजगढ़ विकासखंड राजगढ़ के अंतर्गत आने वाली कुडू लवाना पंचायत में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कोटि टिम्बा मेले का शुभारंभ किया। वहां पर उपस्थित जनसभा को संबोधित किया। वहां पर उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने उद्योग मंत्री को ज्ञापन सौंपा इस ज्ञापन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए नीति बनाने व प्री प्राइमरी प्रमोशन कोटे की मांग रखी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है 1975 से अपनी सेवाएं दे रही है लेकिन सरकार द्वारा अभी तक उनके लिए कोई स्थाई नीति का प्रावधान नहीं है 35 से 40 वर्षों का कार्यकाल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिकाए अपनी सेवाएं देती है और उसके बाद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है और सरकार द्वारा प्री प्राइमरी कक्षाओं को शुरू किया गया है इसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाए इस अवसर पर रजनी सिंघमार नीलम शर्मा आशा कश्यप कृष्णा और राजगढ़ प्रोजेक्ट की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here