राजगढ़ के वेदान ठाकुर बनेंगे बाल विधायक

0
3354

विकल्प सिंह ठाकुर (राजगढ़)

राजगढ़ के रहने वाले वेदान ठाकुर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में एक दिन के लिए अपनी आवाज मुखर करेंगे । बेदान का चयन उन 68 बच्चों में हुआ है जो बाल विधायक के रूप में हिमाचल प्रदेश विधानसभा में एक दिन के लिए बैठेंगे ।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा और डिजिटल बाल मेला के अंतर्गत प्रदेश की विधानसभा में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर 12 जून को बाल सत्र का आयोजन किया जाएगा । इसमें देश भर से 68 बच्चे विधायकों के रूप में विधानसभा का कार्यभार संभालेंगे । इन्हीं बाल विधायकों में से मुख्यमंत्री , नेता प्रतिपक्ष और कैबिनेट मंत्री भी चुने जाएंगे । उसके बाद यही बच्चे सदन की कार्यवाही विधिवत रूप से चलाएंगे । इससे पहले इन बच्चों का दो दिन का प्रशिक्षण वर्ग भी होगा । जिसमें इन्हें विधानसभा के नियमों से अवगत करवाया जाएगा । इसी कार्यक्रम के अंतर्गत राजगढ़ से वेदान ठाकुर का चयन बतौर विधायक हुआ है ।

वेदान ने बताया कि इस अभियान के लिए आवेदन 1 अप्रैल से 25 मई तक मांगे गए थे और कुल 1108 बच्चों ने इसके लिए आवेदन किया था । वेदान ने बताया कि वो विधानसभा में अपने विधानसभा क्षेत्र और प्रदेश के दूर दराज के क्षेत्रों के मुद्दे उठाएंगे । और अगर उन्हें मंत्री बनने का अवसर मिला तो वो उद्योग मंत्री के रूप में अपने विचार रखेंगे । सिरमौर जिले से वेदान के अतिरिक्त कशिश , आकर्ष , अरिंजय , लविश, रिधिमा ठाकुर और रीतिका वर्मा भी विधानसभा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here