राजगढ़ विद्यालय में मनाया गया विश्व जल दिवस

0
331

विकल्प सिंह ठाकुर (राजगढ़)

मंगलवार को जल शक्ति विभाग राजगढ़ द्वारा विश्व जल दिवस के उपलक्ष पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजगढ़ के प्रांगण में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम में चित्रकला , नारा लेखन, प्रस्ताव लेखन प्रस्ताव लेखन तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें चित्रकला में प्रथम स्थान उर्वशी नौवीं कक्षा , द्वितीय स्थान धीरज नौवीं कक्षा , तृतीय स्थान वंश पुंडीर नौवीं कक्षा, नारा लेखन में प्रथम स्थान शिवांगी नौवीं कक्षा , द्वितीय स्थान मेहक नौवीं कक्षा , तृतीय स्थान तनु नौवीं कक्षा ने प्राप्त किया । निबंध लेखन में प्रथम स्थान अर्पिता ठाकुर नवी कक्षा , द्वितीय स्थान अरनव बनोलटा नवी कक्षा, तृतीय स्थान हिना आठवीं कक्षा तथा भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आयुषी शर्मा आठवीं कक्षा , द्वितीय स्थान मीनाक्षी सातवीं कक्षा , तृतीय स्थान सेजल आठवीं कक्षा इत्यादि ने स्थान प्राप्त किए।

इस प्रतियोगिता में जल शक्ति विभाग से उपमंडल अधिकारी तथा कनिष्ठ अभियंता ने भी शिरकत की । मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य पंकज कुमार द्वारा विद्यार्थियों को विश्व जल दिवस के अवसर पर जल के महत्व को बताते हुए कहा कि घटते पेयजल स्त्रोत भविष्य में भारी समस्या का सामना खड़ा कर सकते हैं । इसलिए हम सभी को अपने दैनिक जीवन में जल का प्रयोग ये सोचकर करना चाहिए कि भविष्य के लिए किस तरह से बचा कर रखा जा सकता है । ये संपूर्ण जानकारी विद्यार्थियों को दी गई । कार्यक्रम में मंच संचालन के रूप में सुभाष ठाकुर प्रवक्ता राजनीतिक विज्ञान ने अपनी भूमिका निभाई तथा इस उपलक्ष पर छठी कक्षा से 9 वीं कक्षा के लगभग 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया । कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के समस्त अध्यापक उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here