किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),
जिला किन्नौर के पर्यटन क्षेत्र कल्पा के लोअर चीनी में इन दिनो तेंदुए का आतंक बढ़ गया है | ऐसे में रोज तेंदुआ गांव के मध्य आकार कुत्तों को अपना शिकार बना रहा है। तेंदुए के कुत्तों पर शिकार करने से ग्रामीणों में भी डर का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से भी आग्रह किया है कि वन विभाग इसपर संज्ञान ले। ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में रात के समय भी चलना फिरना रहता है | कई लोग अपनी रात की नौकरी से घर आते है तो उन्हें भी इस क्षेत्र में चलने के लिए समस्या हो रही है | साथ ही बच्चो के साथ भी खतरा बना हुआ है | ऐसे में उन्होंने वन विभाग से आग्रह करते हुए कहा है कि वन विभाग इस पर संज्ञान लेकर इस तेंदुए को पकड़े ताकि उन्हें कोई समस्या ना हो।

