भरमौर : ब्लॉक कांग्रेस भरमौर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को दी बधाई

0
426

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

ब्लॉक कांग्रेस भरमौर द्वारा प्रदेश की सुखविंदर सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री को बधाई दी है | ब्लॉक कांग्रेस भरमौर के महासचिव महिंद्र शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सुखविंदर सरकार के 100 दिनों में अभूतपूर्व निर्णय प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा लिए गए हैं जिसमें ओपीएस बहाली, समाजिक सुरक्षा दायरे का विस्तार, युवाओं को रोजगार, मुख्यमंत्री सुख आक्षय कोष, हिम गंगा योजना में श्वेत क्रांति, मुख्यमंत्री लघु दुकानदार कल्याण योजना, हिमाचल को देश का पहला हरित ऊर्जा राज्य बनाने का संकल्प, मनरेगा श्रमिकों की दिहाडी में बढोतरी, आदि ऐतिहासिक निर्णय प्रदेश कांग्रेस सरकार के है जिसको की विपक्ष पचा नहीं पा रहा है | ब्लॉक कांग्रेस भरमौर के अध्यक्ष भजन ठाकुर, महासचिव महिंद्र शर्मा, मिडिया प्रभारी गौरी शंकर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलेश ठाकुर, युवा कांग्रेस नेता विजय कपूर, संजय ठाकुर, संजीव ठाकुर ने भी प्रदेश के मुख्यमंत्री को शानदार 100 दिनों के लिए बधाई दी है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here