शिमला : पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था के लिए 817.12 करोड़ रुपए के समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

0
243

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

प्रदेश के 5 शहरों में लोगो को बेहतर पेयजल व्यवस्था एवं स्वच्छता सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की मौजूदगी में प्रदेश सरकार एवं फ्रांसीसी विकास एजेंसी एएफडी (एग्नेस फ्रैंकेडस डी डेवलपमेंट) के साथ 817.12 करोड़ रुपए के समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए गए। सचिव जल शक्ति विभाग अमिताभ अवस्थी एवं कंट्री डायरेक्टर एएफडी न्यू दिल्ली ब्रूनो बोसले ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षरण किए। मुख्यमंत्री ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत प्रदेश के पांच शहरों में मनाली, पालमपुर, बिलासपुर, नाहन और करसोग शामिल है, जिसमे सभी शहरों में सीवरेज सुविधा विकसित करने के साथ मनाली एवं पालमपुर शहर में पेयजल आपूर्ति में सुधार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि परियोजना के अंतर्गत कुल 817.12 करोड़ रु. (96.10 मिलियन €) का प्रावधान है, जिसमे 612 करोड़ रुपए (72M€) एएफडी से सहायता प्रदान होंगी। इस परियोजना में 204.85 करोड़ रूपए (24.10M€) का प्रावधान हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य अंश के रूप में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परियोजना AFD से वितपोषण के अंतर्गत दो चरणों में कार्यान्वित होना प्रस्तावित है। जिसमे AFD द्वारा ट्रेंच-I  में 340 करोड़ (40 मिलियन यूरो) और ट्रेंच-II में 272 करोड़(32 मिलियन यूरो) की सहायता से लागू की जाएगी। इस परियोजना में राज्य के वितिय अंश के साथ ट्रेंच-I और ट्रेंच-II में क्रमशः 425.85 करोड़ (50.10 मिलियन यूरो) और 371 करोड़ (46 मिलियन यूरो) की लागत होगी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के आर्थिक मामलों के विभाग और AFD के बीच 3 मार्च 2023 को 72 M€ के ऋण के लिए फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। आज परियोजना के पहले चरण में एएफडी के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया। उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बताया कि परियोजना के कार्यान्वयन की अवधि 3 वर्ष है जिसमें चरण II को चरण-I के शुरू होने के 18 महीने के बाद कार्यान्वयन के लिए शुरू किया जाएगा। इस परियोजना में पांच शहरों के अंतर्गत सभी लाभार्थियों के लिए हाउस सर्विस कनेक्शन का प्रावधान शामिल है। परियोजना में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को नवीनतम तकनीकों के साथ डिजाइन किया जाएगा ताकि कृषि और औद्योगिक उद्देश्यों के लिए अपशिष्ट का पुन: उपयोग किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य उच्चतम पेयजल एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रबंधन करना है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री एवं अन्य प्रतिनिधियों का शॉल, टोपी एवं पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, आशीष बुटैल, विधायक अजय सोलंकी, भुवनेश्वर गौड़, रवि ठाकुर, प्रधान निजी सचिव एवं विशेष सचिव मुख्य मंत्री विवेक भाटिया, फ्रांसीसी विकास एजेंसी एएफडी (एग्नेस फ्रैंकेडस डी डेवलपमेंट) के प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here