भरमौर : भरमौर के भरमाणी माता मंदिर में सामने आई चोरी की घटना

0
759

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

भरमौर के भरमाणी माता मंदिर में आज चोरी की घटना सामने आई है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर नरेंद्र कुमार चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि वह भरमाणी माता मंदिर के दान पात्रों के निरीक्षण के लिए गए तो वहां पर रखे हुए दान पात्रों के ताले टूटे हुए पाए गए।  उन्होंने मौके पर घटना का जायजा लिया और मंदिर परिसर में छानबीन कर मामले की स्थानीय पुलिस स्टेशन भरमौर में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने पुलिस विभाग को अतिशीघ्र कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए।   उन्होंने कहा कि चोरी के मामले में दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।  उन्होंने स्थानीय लोगों से भी आग्रह किया है कि इस घटना के बारे में जिसे भी सूचना हो कृपया एडीएम कार्यालय में संपर्क करें ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here