ब्यूरो रिपोर्ट
शिमला। राजधानी शिमला में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस के स्पेशल सेल ने दो लोगों को 14 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शोघी में चंडीगढ़ से शिमला आ रही एक बस को रोककर तलाशी के दौरान यह नशे की खेप बरामद की।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिमला पुलिस के स्पेशल सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि आरीफ हुसैन निवासी जम्मू-कश्मीर और नेहा उर्फ सोनू निवासी लोअर कोटी, रोहड़ू, एक बस में सवार होकर चंडीगढ़ से भारी मात्रा में चिट्टा लेकर शिमला की ओर आ रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने शोघी में नाकाबंदी कर संबंधित बस को रोककर तलाशी ली।इस दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से 14 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में थाना बालुगंज में FIR नंबर 263/26 के तहत ND&PS एक्ट की धारा 21 और 29 में मामला दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में आगामी जांच जारी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।