ठियोग में नशे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार, तीन घरों में एक साथ रेड; 8 किलो चरस बरामद

0
50

ब्यूरो रिपोर्ट

शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग के बहानी गांव में तड़के तीन अलग-अलग घरों में एक साथ दबिश दी। पुलिस की इस सुनियोजित कार्रवाई में करीब 8 किलो चरस बरामद की गई है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। खास बात यह है कि एक घर से चरस के साथ 1 लाख 5 हजार 690 रुपये नकद और वजन करने वाली मशीन भी बरामद हुई है।जानकारी के अनुसार, पुलिस को बहानी गांव में नशे के अवैध कारोबार को लेकर गुप्त सूचनाएं मिली थीं। इसके बाद पुलिस टीम ने रणनीति तैयार कर तड़के एक साथ तीन ठिकानों पर छापेमारी की।पहली कार्रवाई में श्याम सिंह के घर से 1 किलो 700 ग्राम चरस बरामद हुई। दूसरे ठिकाने पर लक्ष्मी नंद के घर की तलाशी के दौरान करीब 900 ग्राम चरस मिली। वहीं, तीसरे ठिकाने पर हरि वल्लभ के घर से पुलिस को 5 किलो 500 ग्राम चरस के अलावा 1 लाख 5 हजार 690 रुपये नकद और एक वजन मशीन बरामद हुई।पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि चरस की सप्लाई कहां से हो रही थी और इस कारोबार के पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं।तीन साल के रिकॉर्ड पर भारी पड़ा 2026नशे के खिलाफ शिमला पुलिस की कार्रवाई के आंकड़े भी चौंकाने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक चरस और अन्य मादक पदार्थों की कमर्शियल मात्रा से जुड़े 27 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। जबकि वर्ष 2025 में 6, वर्ष 2024 में 14 और वर्ष 2023 में 6 ऐसे मामले दर्ज हुए थे। यानी इस साल के 27 मामले पिछले तीन वर्षों के कुल 26 मामलों से भी अधिक हैं।पुलिस का कहना है कि अब नशे के छोटे कारोबारियों के साथ-साथ बड़े तस्करों और उनके नेटवर्क को निशाना बनाकर कार्रवाई की जा रही है। बहानी गांव में हुई इस कार्रवाई को भी इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here