बिलासपुर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट में पिता-पुत्र से मारपीट, दो व्यक्तियों पर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप

0
39

ब्यूरो रिपोर्ट

बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के तहत बिलासपुर शहर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट में एक दुकान पर पिता-पुत्र के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने दो व्यक्तियों पर मारपीट, गाली-गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

पुलिस को दी शिकायत में धौलरा सेक्टर बिलासपुर निवासी मुहम्मद यासिर ने बताया कि दो व्यक्ति उसकी दुकान पर पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उसके बेटे के साथ भी मारपीट और गाली-गलौच की। शिकायतकर्ता के अनुसार, दोनों व्यक्तियों ने पिता-पुत्र को जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस थाना सदर में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है और उसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here