युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 95 पदों पर भर्ती…इस दिन होगा इंटरव्यू

0
40

(ब्यूरो रिपोर्ट ).

 

जिला सोलन के बद्दी में तीन औद्योगिक कंपनियों में कुल 95 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सोलन ने बताया कि मैसर्ज एक्मे जेनेरिक्स प्राइवेट लिमिटेड में हेल्पर के 60 पद, मैसर्ज पिनैकल लाइफ साइंस प्राइवेट लिमिटेड में अप्रेंटिस के 15 पद और मैसर्ज वीनस रेमेडीज लिमिटेड में हेल्पर के 20 पद भरे जाएंगे।

इन पदों के लिए 27 नवंबर 2026 को मॉडल कैरियर सेंटर (उप-रोजगार कार्यालय) बद्दी, गुरुद्वारा संडोली के नजदीक कैंपस इंटरव्यू आयोजित होंगे। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं और आईटीआई निर्धारित की गई है। वहीं, उम्मीदवारों की आयु 20 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले रोजगार कार्यालय में अपना नाम पंजीकृत करवाना अनिवार्य है। उम्मीदवार विभागीय पोर्टल ईईएमआईएस पर कैंडिडेट लॉगइन के माध्यम से पंजीकरण कर अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार अधिसूचित पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों और जरूरी दस्तावेजों के साथ 27 नवंबर को सुबह 10:30 बजे मॉडल कैरियर सेंटर, बद्दी में पहुंचकर इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। इंटरव्यू में शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here