चार महीने पहले अग्निवीर बनने की मनाई थी खुशी, अब साहिल कुमार की मौत से परिवार में पसरा मातम

0
69

ब्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश। महाराष्ट्र में हुए हादसे में जान गंवाने वाले अग्निवीर साहिल कुमार के निधन से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। दिवंगत अग्निवीर को श्रद्धांजलि देने और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के लिए विभिन्न अधिकारी और जनप्रतिनिधि उनके घर पहुंचे।इस दौरान आदित्य गुलेरिया, महादेव वृत्त के कानूनगो सुरेंद्र ठाकुर और विकास खंड धनोटू के एसईबीओ मनोज कुमार भी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत साहिल कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की और दुखी परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।लाल सिंह कौशल ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए केंद्र सरकार से पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में परिवार को हरसंभव मदद मिलनी चाहिए। वहीं, नायब तहसीलदार आदित्य गुलेरिया ने प्रशासन की ओर से परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।चार महीने पहले घर में गूंजी थीं खुशियां, अब पसरा मातमसाहिल कुमार के निधन ने परिवार की खुशियों को गहरे दुख में बदल दिया है। महज चार महीने पहले जिस घर में बेटे के अग्निवीर बनने पर जश्न मनाया गया था, आज उसी घर में मातम पसरा हुआ है। परिवार को उम्मीद थी कि साहिल देश की सेवा करने के साथ-साथ घर की जिम्मेदारियां भी संभालेंगे। पिता को बेटे से बड़े सहारे की उम्मीद थी, जबकि बहनें अपने भाई के घर लौटने का इंतजार कर रही थीं।लेकिन महाराष्ट्र में हुए हादसे ने परिवार के सारे सपने तोड़ दिए। देश सेवा का सपना लेकर सेना में गए साहिल अब कभी घर नहीं लौटेंगे। उनका असमय निधन परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। साहिल की यादें हमेशा उनके परिवार और गांववासियों के दिलों में जीवित रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here