ब्यूरो रिपोर्ट
जिला सिरमौर में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पच्छाद पुलिस ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक मकान में दबिश देकर सात लीटर अवैध शराब बरामद की है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 नवंबर को पुलिस थाना पच्छाद की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि धन बहादुर पुत्र झुपे चनारा निवासी गांव मरयोग, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर अपने बागे धार स्थित रिहायशी मकान में कथित तौर पर अवैध रूप से स्थानीय शराब तैयार कर उसे बेचने का कारोबार कर रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संबंधित मकान की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल सात लीटर अवैध शराब बरामद करने में सफलता हासिल की।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पच्छाद में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है।