हरिपुरधार में तीन मंजिला मकान में चल रहा था जुए का खेल, पुलिस ने 8 लोगों को दबोचा; 36,200 रुपये बरामद

0
220

ब्यूरो रिपोर्ट

संगड़ाह। जिला सिरमौर के हरिपुरधार में पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मौके से ताश के 52 पत्तों के साथ जुए में लगाई गई 36,200 रुपये की नकदी भी बरामद की है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 नवंबर को पुलिस थाना संगड़ाह की टीम हरिपुरधार के पास गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हरिपुरधार निवासी सोहन सिंह पुत्र मगनी राम के तीन मंजिला मकान में कुछ लोग पैसों पर जुआ खेल रहे हैं।सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और संबंधित मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दूसरी मंजिल के एक कमरे में आठ व्यक्ति ताश के 52 पत्तों के साथ पैसों पर जुआ खेलते हुए पाए गए। पुलिस ने सभी को मौके पर ही काबू कर लिया।पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान राज ठाकुर निवासी हरिपुरधार, राकेश शर्मा निवासी चुनवी, रवि निवासी भलावन, बलवीर सिंह निवासी दियुड़ी, राजेन्द्र सिंह निवासी कुलग, वेद प्रकाश निवासी गेहल, कपिल निवासी दियुड़ी और हरदेव निवासी कुलग के रूप में हुई है।पुलिस ने मौके से कुल 36,200 रुपये की नकदी बरामद की है। सभी आठ व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस थाना संगड़ाह में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here