ब्यूरो रिपोर्ट।
पुलिस की डिटेक्शन सेल राजगढ़ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चुरुवाधार के समीप बाइक सवार पंजाब के दो युवकों से 2.65 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है।पुलिस के अनुसार 12 नवंबर को टीम चुरुवाधार के समीप मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि बाइक नंबर PB05 AE 8248 पर सवार दो युवक नोहराधार से राजगढ़ की ओर आ रहे हैं और उनके पास चिट्टा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक को रोककर दोनों युवकों की नियमानुसार तलाशी ली। इस दौरान उनके कब्जे से 2.65 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।आरोपियों की पहचान अतुल वर्मा पुत्र सीता राम वर्मा निवासी बाजार नंबर-2, फिरोजपुर कैंट और चेतन पुत्र रविकुमार निवासी बाजार नंबर-1, रामबाग रोड, फिरोजपुर कैंट, पंजाब के रूप में हुई है।पुलिस थाना राजगढ़ में दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी अन्वेषण जारी है।