डूंगाघाट में भीषण सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी महिंद्रा यूटिलिटी, 12 लोग थे सवार

0
438

ब्यूरो रिपोर्ट

जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के डूंगाघाट में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक महिंद्रा यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के समय वाहन में कुल 12 लोग सवार बताए जा रहे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में 8 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य को लेकर हलचल तेज हो गई।पहाड़ी क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here