तीन बहनों का इकलौता भाई था 11 वर्षीय अनिकेत, असमय मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

0
246

ब्यूरो रिपोर्ट

प्रदेश के जिला सिरमौर से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत लाणी बोराड के कटारी गांव में 11 वर्षीय मासूम अनिकेत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, अनिकेत पुत्र प्रताप सिंह स्कूल से घर लौटने के बाद घर के समीप ही एक पेड़ पर चढ़ रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह संतुलन खोकर नीचे गिर पड़ा। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। हालांकि, उसकी मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।बताया जा रहा है कि अनिकेत अपनी तीन छोटी बहनों का इकलौता भाई था। परिवार के इकलौते बेटे की इस तरह असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने भी मौके पर कार्रवाई शुरू कर दी। नायब तहसीलदार जय कृष्ण ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित पटवारी को मौके पर भेजा गया है।इस हृदयविदारक घटना से कटारी गांव सहित पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here