जाखू मंदिर में दर्शन करने पहुंचे IGMC कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत, 47 साल की उम्र में थमी सांसें

0
6

ब्यूरो रिपोर्ट

शिमला के प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे आईजीएमसी शिमला के एक कर्मचारी की अचानक हृदयाघात से मौत हो गई। मृतक की पहचान 47 वर्षीय अरुण के रूप में हुई है, जो आईजीएमसी में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत थे।जानकारी के अनुसार अरुण जाखू मंदिर में माथा टेकने पहुंचे थे। जैसे ही वह मंदिर के प्रवेश द्वार पर पहुंचे, अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और वह वहीं गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने और मदद पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन हृदयाघात इतना गंभीर था कि उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।बताया जा रहा है कि अरुण मूल रूप से जिला सोलन की अर्की तहसील के निवासी थे। वह वर्तमान में आईजीएमसी शिमला में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इससे पहले वह डेंटल कॉलेज शिमला में भी कार्यरत रह चुके थे।अरुण अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। महज 47 वर्ष की आयु में उनके इस तरह अचानक दुनिया से चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके निधन की खबर से आईजीएमसी प्रशासन, सहकर्मियों और अर्की क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here