शिमला में 257 ग्राम चिट्टे के साथ अमृतसर का युवक गिरफ्तार, शोघी में टैक्सी की तलाशी के दौरान मिली नशे की खेप

0
94

ब्यूरो रिपोर्ट

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 257 ग्राम चिट्टा बरामद कर पंजाब के अमृतसर निवासी 34 वर्षीय रेशम सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर नशे की खेप शिमला शहर और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करने के इरादे से पहुंचा था।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिमला मेहर पंवर ने प्रेसवार्ता में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस के स्पेशल सेल की टीम संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर शोघी के समीप नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक संदिग्ध टैक्सी को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर आरोपी रेशम सिंह के कब्जे से 257 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ बालूगंज पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया है। बरामद चिट्टे की मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है, जिसके चलते मामला गंभीर माना जा रहा है।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशे की खेप कहां से लेकर आया था और शिमला में किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जानी थी। साथ ही, मामले में नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जांच के दौरान नशे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here