राजगढ़ के मयोग गांव में युवक और महिला ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

0
952

निशेष शर्मा राजगढ़

जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के अंतर्गत मयोग गांव में एक युवक और महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। दोनों पिछले करीब एक महीने से गांव में किराए के कमरे में रह रहे थे।मृतकों की पहचान अजय निवासी कोटला मांगन और ममता निवासी बाग डिंबर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों मयोग गांव में किराए के कमरे में रह रहे थे, जहां बीती रात दोनों ने आत्महत्या कर ली।घटना की सूचना मिलने पर राजगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ पहुंचाया।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here